
Viksit Bharat sankalp yatra । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में आज राज्यसभा सांसद श्रीमती शाक्य ने बिहार के मधेपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया और वहां मौजूद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आम और खास लोगों को अधिक से अधिक हो सके इसको लेकर पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाने का आह्वान किया था। पीएम श्री मोदी के आह्वान पर चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है ताकि लोग इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक उठा सके।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश महिला सभा की अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं की जानकारी हो सके इसको लेकर हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को राज्यसभा सांसद श्रीमती शाक्य ने बिहार के मधेपुरा में स्थित ग्राम पंचायत मानपुर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया। इस संकल्प यात्रा में उन्होंने वहां लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और एकत्रित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।


