सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने एकत्रित किये एक मुट्ठी चावल,,

Sadar MLA Gaurishankar Verma collected a handful of rice,

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर 23 में अक्षत अमृत कलश में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के नेतृत्व में एक एक मुट्ठी चावल एकत्रित लिए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वीर सपूतों के सम्मान में मेरी माटी मेरा देश अभियान की घोषणा की थी। इसको लेकर पूर्व सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रत्येक घर से माटी और अक्षत इकठ्ठा किए जा रहे हैं।

अमृत कलश यात्रा के माध्यम से देश के हर कोने से 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर दिल्ली जाएगी। 7,500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी। यह ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भव्य प्रतीक बनेगा।

इसी के तहत वार्ड नंबर 23 में अक्षत अमृत कलश में प्रत्येक घर से एक एक मुट्ठी चावल एकत्रित किए गए। इस मौके पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, राजीव मिश्रा, वीरेंद्र सोनी निशा माहेश्वारी, सरिता कुशवाहा, नीलू अग्रवाल अमन गुप्ता, धीरज बाथम, विनय दीक्षित, रामू गुप्ता, विक्की श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment