लावारिस पड़ी अस्थियों के मोक्ष दाता बने जालौन के सदर विधायक,, किया यह नेक काम

Sadar MLA of Jalaun became the provider of salvation for unclaimed ashes, did this noble deed

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । मृत हो चुके लावारिस व्यक्ति, जिनका अस्थि विसर्जन नहीं हुआ था। सदर विधायक की पहल पर ऐसे मृत व्यक्तियों के अस्थि विसर्जन के लिए के लिए उरई से आई अस्थि कलश यात्रा में नगर के लोगों ने देवनगर चौराहे पर यात्रा का स्वागत कर श्रृद्धांजलि दी और यात्रा को शेरगढ़ घाट के लिए रवाना किया।


सदर विधायक ने आठ अक्टूबर को मोक्ष प्राप्ति के लिए लावारिस पड़ी अस्थियों को विसर्जन किए जाने की घोषणा की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को लावारिस अस्थियों की यात्रा निकाली गई। जो दोपहर में नगर के देवनगर चौराहे पर पहुंची। यात्रा में ओम नमः शिवाय, जय भोले बाबा, राम नाम सत्य है आदि भजनों की स्वर लहरियां बिखर रही थी। अस्थि कलश नगर के देवनगर चौराहा, कोतवाली रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहा, चुंगी नंबर चार से होकर यमुना के शेरगढ़ घाट के लिए रवाना हुई।

नगर में अस्थि कलश यात्रा पहुंचने पर देवनगर चौराहे पर , , गौरव गुर्जर, राजीव मोहन मिश्रा, पुनीत मित्तल,ग्रीस कुमार गुप्ता ,अनिल याज्ञिक, अभिनय राजावत, रामू गुप्ता, निशा माहेश्वरी, अनिल शिवहरे, ममता स्वर्णकार, सोनू सिकरवार, अनुराग बहरे, नीलेश अग्रवाल, मधु पांडेय आदि ने यात्रा का देवनगर चौराहा पर स्वागत किया और मृतकों को श्रृद्धांजलि दी।

Leave a Comment