
Bihar news today । एक बड़ी खबर बिहार की राजनीति से संबंधित मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार में आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है वहां पर सम्राट चौधरी को नेता एनडीए बनाते हुए मुख्यमंत्री के नाम की मोहर भी लगा दी गई है।
बता दे आपको बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनाए जाने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि अब अगला मुख्यमंत्री बिहार का कौन बनेगा। इन्हीं कयासों पर विराम लगाते हुए आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे आज नीतीश कुमार ने राज्यपाल के समक्ष पेश होकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है उसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को विधायक दल के साथ एनडीए दल का भी नेता चुन लिया गया और उनके नाम का ऐलान वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने किया । अब यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे ।





