सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम व सीओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं,,

SDM and CO listened to the problems of the complainants on Total Solution Day.

(रिपोर्ट बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में एसडीएम सुरेश कुमार व सीओ रविंद्र गौतम की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायतें पंजीकृत हुईं। लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। वहीं, लोहापीटा समुदाय की महिलाएं आवास के मालिकाना हक के लिए तीन बार शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन अब तक उनकी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका है।
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता एवं सीओ रविंद्र कुमार गौतम की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें 21 फरियादियों ने अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, पानी, अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं।

संपूर्ण समाधान दिवस में तीसरी बार शिकायत के लिए लोहापीटा समुदाय की महिला परसादी, हुलासी, राजू, अंगूरी, कटार, खिम्मा आदि ने बताया कि सर्वजन हिताय गरीब आवास योजना के अंतर्गत लोहापीटा समुदाय के लोगों को मालिकाना हक दिया गया था। नगर पालिका द्वारा वर्ष 2009 का कर निर्धारण 450 रुपये लेकर रसीद जारी कराई गई थी। इसके बाद 2010 से अब तक उनका कर जमा नहीं किया गया है और न ही उन्हें मालिकाना हक से संबंधित प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। तीन बार वह समाधान दिवस में शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस दौरान 21 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें पुलिस विभाग की छह, बिजली विभाग चार, नगर पालिका व राजस्व विभाग की तीन तीन, डूडा व कृषि विभाग की दो दो एवं विकास विभाग की एक शिकायत पंजीकृत हुई। लेकिन एक भी शिकायत का समाधान नहीं हुआ। इस मौके पर तहसीलदार एसके मिश्रा, बीईओ शैलजा व्यास, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, मुकेश कुमार, जेई जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, ईओ सीमा तोमर, मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार, डॉ. राजीव दुबे, इंस्पेक्टर क्राइम उदयवीर सिंह, आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment