होली के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सैफई पहुंचे। यहां पर उन्होंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव काफी भावुक हो गए।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नेताजी हमेशा होली पर रहते थे और हम सब लोगों को आशीर्वाद देते थे ।

उन्होंने कहा कि होली रंगों से भी खेली जाती थी। इस बार रंगों से होली नहीं खेली जाएगी बस केवल होली खेली जाएगी । उन्होंने कहा कि नेताजी की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है। नेताजी को श्रद्धांजलि नेता जी को नमन नेताजी के आदर्शों पर चलकर के निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी को हटाएंगे।





