समाजसेवी ने जालौन के इस विद्यालय को भेंट किये कूलर,,बच्चों को मिलेगी ठंडी हवा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। भीषण गर्मी के बीच प्राथमिक विद्यालय भदवां के बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी नरेंद्र दुबे ने विद्यालय को दो कूलर भेंट किए। कूलर मिलने से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गर्मी से काफी राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।
विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी नरेंद्र दुबे ने कूलर विद्यालय प्रशासन को सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में विद्यालय में कूलर की व्यवस्था होने से उन्हें राहत मिलेगी और उनका ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा। प्रधानाध्यापक अखिलेश रजक ने समाजसेवी नरेंद्र दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के हित में किया गया यह सहयोग सराहनीय है। इससे छात्र-छात्राओं को गर्मी से राहत मिलेगी और विद्यालय का शैक्षणिक माहौल भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। कूलर मिलने पर बच्चों और अभिभावकों ने भी खुशी जताई। विद्यालय परिवार ने समाजसेवी नरेंद्र दुबे के इस योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नीरज राजपूत, सुनीता देवी, सुमन द्विवेदी, कांति, एकता श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन,खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105