
West Bengal news today । पश्चिम बंगाल में आज से सुबेन्दु अधिकारी युग की शुरुआत हो गयी है। आज बंगाल में बीजेपी सरकार का शपथ समारोह हुआ,मुख्यमंत्री सुबेन्दु अधिकारी के साथ पांच विधायकों को बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने पद गोपनीयता
की कलकत्ता मैदान में शपथ दिलाई।शुभेंदु अधिकारी के साथ यह पांच विधायक भी मंत्री पद की शपथ ली है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बता दें आपको पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत हुई है। राज्य के नए सीएम बने शुभेंदु अधिकारी। शपथ लेने वालों दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, खुदीराम टोटो, निशिथ घोष शामिल रहे। शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद।
सीएम योगी ने पहनाया पटका

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री सुबेन्दु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत अन्य लोगों का भी उन्होंने अभिवादन किया। इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई देते हुए पटका पहनाया।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






