Jalaun news today । गर्मी ने दस्तक दे ही है। गर्मी की दस्तक के साथ पेयजल की मांग बढ़ गयी है। गर्मी के मौसम में गल्ला मंडी की पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। गल्ला मंडी में जहां हैंडपंप खराब है तो पानी की टंकी की टोटी गायब है है। एक वाटरकूलर किसानों और व्यापारियों के लिए पर्याप्त साबित नहीं हो रहा है। पेयजल के साधन ठीक न होने के कारण किसानों को पानी की किल्लत बनी हुई है।
कृषि उत्पादन मंडी समिति में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। मंडी परिसर में नीलामी चबूतरे के पास लगा हैंडपंप खराब है। मुख्य दरवाजे पर बने चैक पोस्ट के पास लगे हैंडपंप का सामान भी गायब है। मंडी परिसर में बने मंदिर के सामने लगे हैंडपंप का हैंडिल समेत सामान गायब हो गया। इसके साथ ही नीलामी चबूतरे के दोनों ओर बनी पानी की टंकी में जलापूर्ति नहीं है। इतना ही नहीं नल की टोंटी भी गायब है। मंडी में लगा वाटर कूलर बिजली आने पर ही पानी ठंडा करता है। किसानों व व्यापारियों की संख्या के अनुपात में यह ठंडा पानी नहीं दे पा रहा है। गर्मी के मौसम के साथ मंडी में अपनी फसल को बेचने के लिए मंडी में पहुंच रहे हैं। गर्मी के चलते उन्हें गला तर करने की जरूरत होती है तो वह इधर, उधर, भटकते नजर आते हैं। पास में ही बैंक आने वाले उपभोक्ताओं और व्यापारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। किसानों ने मंडी में पेयजल व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग एसडीएम से की है। वहीं, एसडीएम अतुल कुमार ने कहा कि मंडी सचिव से बात कर पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। किसानों को पेयजल की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
