रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today। जालौन में श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर की स्थापना के 104 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रृद्धालुओं ने उपस्थित होकर सुंदरकांड पाठ में भाग लिया।
नगर के ज्वालागंज स्थित स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर के 104 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा एवं मंदिर व्यवस्थापक सुनील गुप्ता के सहयोग से विधि-विधान से श्रीलक्ष्मीनारायण, भगवान भोलेनाथ, प्रभु श्रीराम, हनुमानजी महाराज का पूजन-अर्चन कर सुंदरकांड पाठ किया गया। संुदरकांड पाठ के बाद उपस्थित भक्तों ने राष्ट्र, समाज व परिवार के कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष अनंत गुप्ता, राजकुमार सोनी, संरक्षक सतीश सिंह सेंगर, महिला संयोजिका ऊषा गुप्ता, कंचन अग्रवाल, साधना श्रीवास्तव, सिंधुजा श्रीवास्तव, रेखा गुप्ता, पवन अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, अखिलेश लाक्षाकार, विजय राठौर, प्रेम कुमार गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, सौरभ अग्रवाल, महेंद्र पाटकार, सुशील गुप्ता, मंगल सिंह चौहान, मनोज बाथम, राजकुमार विश्नोई आदि रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन,खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105





