(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग में नगर में शांति व्यवस्था को खतरा न हो इसके लिए शुक्रवार को एसपी डॉ. ईराज राजा नगर में तकिया मैदान पर पहुंचे और मुस्लिम धर्मगुरूओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
इस समय इजराइल और हमास के बीच जंग छिड़ी हुई है। इसको लेकर नगर में कहीं कोई शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न न हो इसके लिए जुमा के नमाज के दौरान एसपी डॉ. इराज राजा नगर में पहुंचे। उन्होंने नगर में सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया और तकिया मैदान पर पहुंचे। जहां उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से बातचीत की और शहर काजी मौलाना साबिर से मिलकर नगर की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। कहा कि किसी भी समस्या का हल लड़ाई, झगड़ा नहीं है। किसी भी समस्या को शांति से बैठकर हल किया जा सकता है। उन्होंने नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें। न तो स्वयं अफवाह फैलाएं और न ही दूसरों को फैलाने दें। सोशल मीडिया पर भी कोई ऐसी पोस्ट न की जाए जिससे की शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न हो।





