रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता के नगर आगमन पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने धीरू गुप्ता के आवास पर गोसेवकों को संबोधित किया और गौसेवा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और अर्थव्यवस्था की मूल धुरी हैं। आज जब देश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तो गौवंश का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार गौवंश की देखरेख, चिकित्सा सुविधा, गोशालाओं के संचालन और गायों के लिए चारा आदि की व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने गोसेवकों से आह्वान किया कि वे केवल धार्मिक भावना से नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी गोसेवा को अपनाएं। गो उत्पादों से न केवल आय बढ़ाई जा सकती है, बल्कि यह किसानों के लिए भी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। कहा कि गौसेवा मानव सेवा के समान है और इससे समाज में सद्भाव और सकारात्मकता का संचार होता है। इस दिशा में सभी गोसेवकों को मिलकर काम करना होगा, तभी हम गोसंवर्धन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
