विषाक्त चारा खाने से बकरियों की मौत,,पशुपालक ने लगाई मदद की गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में खेत में विषाक्त चारा खाने से पांच बकरियों की मौत हो गई। पीड़ित पशुपालकों ने एसडीएम से मुआवजे की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम महिया खास निवासी राजकिशोर दोहरे व प्रमोद दोहरे ने बताया कि उनकी आजीविका का साधन बकरी पालन है बकरी पालकर वह अपने और परिवार का भरण पोषण करते हैं। बुधवार की सुबह उनकी बकरियों गांव के बाहर खेतों में चरने के लिए गई थीं।

खेत में चरने के दौरान विषाक्त चारा खाने से अचानक बकरियचां बीमार हो गईं और कुछ ही देर में पांच बकरियों की मृत्यु हो गई। बकरियों की मृत्यु होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि मृत हुई बकरियों का मुआवजा दिलाया जाए।

Leave a Comment