(ब्यूरो रिपोर्ट)
उरई (जालौन)। जालौन जनपद के जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि जनपद के कृषकों को सूचित किया जाता है, कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा 17 एवं 18 मार्च को जनपद जालौन के कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश ओलावृष्टि होने की पूर्ण सम्भावना है। जबकि वतर्मान में कृषकों द्वारा रबी फसलों की कटाई, मड़ाई का कार्य किया जा रहा है, ऐसी स्थिति में जिन कृषकों की फसलें कटकर खुले में रखी हुयी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी जाती है। जिससे बेमौसम होने वाली बारिश, ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सके।




