(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । सपा कार्यकारिणी ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि सादगी से मनाकर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके व्यक्तित्व का कृतित्व पर भी चर्चा की गई।
समाजवादी पार्टी की नगर कार्यकारिणी के तत्वाधान में देश के पूर्व रक्षा मंत्री, तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव पहली पुण्यतिथि नगर के गुर्जर कॉम्प्लेक्स वरिष्ठ समाजवादी नारायण सिंह सेंगर की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मानसिंह वर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। दीपू त्रिपाठी ने कहा कि मुलायम सिंह सियासी गलियारे के ऐसा राजनेता रहे हैं जिन्हें विरोधियों से भी सम्मान मिला है। थोपन यादव ने कहा कि पेशे से अध्यापक रहे मुलायम सिंह ने राजनीति में भी एक मुकाम हासिल किया जो सबके बस की बात नहीं है। हमें उनके बताए रास्ते का अनुकरण करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सोमिल याज्ञिक ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, कैलाश यादव, गजराज कुशवाहा, चंद्रप्रकाश यादव, हरिश्चंद्र यादव, नारायण सिंह यादव, कृपाल सिंह गुर्जर, अनिल यादव, सुरेश राव डेंगरे, देवीदयाल वर्मा, विक्रांत यादव, शानू राइन, विनय श्रीवास्तव, शिखर मधु श्रीवास्तव, अरविंद यादव, राजू यादव, जाकिर सिद्दीकी, अजीत पाथरे, नरसिंह यादव, नफीस खान आदि मौजूद रहे।





