ग्रीन दिबियापुर अभियान में मंत्री ने रोपे पौधे,,,सम्बोधन में कही यह बात

The minister planted saplings in the Green Dibiyapur campaign, said this in his address

इंदिरा नगर पार्क में हुआ वृहद पौधारोपण

Auraiya news today । ग्रीन दिबियापुर अभियान में शनिवार को प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश कुमार राठौर गुरुजी ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए पौधे रोपे। उन्होंने बताया कि जहां पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं वहीं औरैया में भी 47 लाख से अधिक पौधे लग रहे हैं। उन्होंने ग्रीन दिबियापुर अभियान की सराहना करते हुए नागरिकों से इसमें भागीदारी की अपील की।


कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने नगर विकास राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर , जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, अपर जिला अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, डीएसपी सदर प्रदीप कुमार का पट्टिका ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

राज्यमंत्री ने सम्बोधन में कही यह बात

इस मौके पर नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि लोगों को अपने बर्थडे, शादी की सालगिरह, बच्चों के जन्मदिन,पुण्यतिथि आदि के साथ अपनी अपनी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए भी पौधे रोपने चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने कहा कि ग्रीन दिबियापुर अभियान के अंतर्गत आम जनता की भागीदारी तय करते हुए पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक पौधे पर उसे गोद लेने वाले तथा उसे संरक्षित करने वाले व्यक्ति का नाम पता दर्ज किया जाएगा। पौधा, ट्री गार्ड, ऑर्गेनिक खाद मिट्टी आदि नगर पंचायत उपलब्ध कराएगी।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनय पांडे, पौधारोपण अभियान की ब्रांड एंबेसेडर छात्रा नेहा कुशवाहा, वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र सिंह राजावत, इंदिरा नगर के सभासद राहुल दीक्षित, धर्मपाल सिंह, रवि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललिता दिवाकर, चंद्रकांति मिश्रा, गिरीश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष सौरभ राजपूत, कैप्टन योगेश त्रिपाठी माधव राजपूत, श्रद्धा मनु चौहान, प्रधानाचार्य आरडी यादव ,प्रिंस खान, अमित तिवारी रवि, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय पैराडाइज, व्यापारी नेता मनीष गुप्ता रमापति त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इससे पहले नगर विकास राज्य मंत्री ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल परिसर में भी पौधारोपण किया।

जलभराव से निजात दिलाने की मांग

नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने नगर विकास राज्य मंत्री को ज्ञापन देकर दिबियापुर नगर के आस पास गांवों में होने वाले जलभराव से निजात दिलाए जाने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि करीब 20 गांव का पानी दिबियापुर से होकर पास होता है। जल भराव के कारण 500 एकड़ जमीन पर फसलें नहीं हो पाती हैं। किसान समस्या लेकर के नगर पंचायत में आते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि शासन को पूर्व में जल निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 7 करोड़ 95 लाख रुपए के कुल 20 प्रस्तावों की कार्य योजना बोर्ड द्वारा अनुमोदित कर प्रेषित की गई है। उन्होंने नगर विकास राज्य मंत्री से उक्त कार्य योजना को मंजूरी दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने नगर विकास से जुड़े कुछ अन्य बिंदुओं पर भी नगर विकास राज्यमंत्री का ध्यानाकर्षण किया।

Leave a Comment