सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए नगर निगम ने चलाया ये अभियान,,

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ बुधवार को नगर निगम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करने का अभियान चलाया। इस अवसर पर नगर निगम कर्मचारियों ने दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की अपील भी की।

उल्लेखनीय है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए काफी नुकसानदेह है और इसको रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को लखनऊ नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए अभियान चलाया । नगर निगम द्वारा बताया गया कि मार्केट एरिया में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें बाजार स्थित सभी दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

Leave a Comment