बुजुर्ग ने बेटों व बहुओं पर लगाया यह आरोप,,

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने अपने बेटे व उनकी पत्नियां पर वृद्ध माता पिता का भरण पोषण नहीं करने का आरोप लगाया है और उल्टा वृद्ध माता पिता के साथ गाली, गलौज व मारपीट कर धमकी देते हैं। पीड़ित वृद्ध ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी रामबाबू ने बताया कि वह व उनकी पत्नी काफी वृद्ध हो चले हैं। अब काम या मजदूरी करने की ताकत नहीं है। उनके दो बेटे हैं। इस उम्र में दोनों ही बेटे और उनकी पत्नियां साथ नहीं दे रही है। उन्हें खाना पीना नहीं देते हैं। उल्टा उनके साथ गाली, गलौज कर मारपीट करते हैं। वह उनकी संपत्ति हड़पने की फिराक में हैं। इसको लेकर कई बार धमकाते भी हैं। पीड़ित वृद्ध ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment