
Ghajiyabad news today । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में रिश्तो को कलंकित कर अपनी भांजी की अस्मत को तार-तार कर उसकी हत्या कर लाश को कार के नीचे फेंकने वाले कलयुगी मामा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया । टीला मोड़ क्षेत्र में रविवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मियों के घायल होने के भी सूचना है जहां उनका उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ के पिलखुआ का रहने वाला एक परिवार अपनी छोटी बच्ची के साथ में गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रह रहा था। बताया जा रहा है कि इस परिवार के कुछ दूरी पर बच्ची का मामा मुजफ्फरनगर के रहने वाला जसीम भी किराए का कमरा लेकर रहता था। बताया जा रहा है कि इस बच्ची का मामा जसीम अपनी भांजी को 11 अप्रैल को घुमाने ले गया था देर शाम तक जब बच्ची वापस नहीं आयी तो परिजनों ने उससे पूछताछ की इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तभी पुलिस को बीकानेर 80 फिट रोड पर बच्ची की लाश मिली। तब उसके पिता ने साले पर आरोप लगाते हुए साले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने जसीम की तलाश की मगर वह नहीं मिला इसपर उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया। ने पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹50000 का इनाम भी घोषित किया था। इस घटना के संबंध में डीपी धबल जायसवाल ने बताया कि एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह को रविवार रात सूचना मिली के जसीम गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी की । बताया जा रहा है तभी उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया जवाबी फायरिंग पुलिस ने भी की जिससे जसीम ढेर हो गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को मौके से 10 खोखे व एक बाइक भी बरामद की है।






