पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में पेयजल पाइपलाइन टूटने और लगातार पानी का रिसाव होने के बावजूद मरम्मत न कराए जाने को लेकर नगरवासी ने डीएम को 10 सूत्रीय मांग पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी अशफाक राईन, विनोद कुमार, अनिल कुमार आदि ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि तहसील गेट से पहले, छत्रसाल रोड पर हाजी अब्दुल रहमान के मकान के सामने और पुराने बिजली घर के सामने सब्जी मंडी के पास पेयजल पाइपलाइन काफी समय से टूटी हुई है। इसके अलावा नगर के अन्य मोहल्लों और बस्तियों में भी पाइपलाइन से पानी का रिसाव हो रहा है। आरोप है कि करीब 15 दिन बीतने के बाद भी संबंधित विभाग की ओर से इन स्थानों पर मरम्मत का कोई कार्य नहीं कराया गया है। इसके चलते प्रतिदिन हजारों लीटर स्वच्छ पेयजल व्यर्थ बह रहा है। उन्होंने अधिकारियों के भी कार्यस्थल पर न रहने का आरोप लगाया। डीएम से मांग करते हुए कहा कि नगर की सभी क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की स्थलीय जांच कराकर अधिकतम 24 घंटे के अंदर मरम्मत कराने, प्रमुख लीकेज वाले स्थानों को प्राथमिकता से ठीक कराने और प्रत्येक मोहल्ले में विशेष निरीक्षण अभियान चलाने की मांग की गई है। साथ ही अधिकारियों को कार्यस्थल पर रहने की भी मांग की है।







