रिपोर्ट बबलू सेंगर

लखनऊ की सबसे पुरानी और सर्वाधिक परिणाम देने वाली सिविल सर्विसेज की कोचिंग
Jalaun news today । जालौन नगर क्षेत्र में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आनंदीबाई हर्षे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में एपीवी वायरस से संबंधित टीकाकरण अभियान में डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने कहा कि एचपीवी वायरस मुख्य रूप से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) का प्रमुख कारण बनता है, जिसे समय पर टीकाकरण के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि एचपीवी टीका सुरक्षित एवं प्रभावी है तथा किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। जागरूकता और टीकाकरण से भविष्य में गंभीर बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है। डॉ. आकाश कुमार ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण अभियान समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसके प्रति लोगों और किशोरियों को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीका अवश्य दिलवाएं, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाले गंभीर रोगों से बचाया जा सके। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता, प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा, अजीत श्रीवास्तव आदि रहे।






