जालौन क्षेत्र में साइबर ठगों ने पोस्टमैन को बनाया निशाना,,कुठोन्द पुलिस ने वापस कराई राशि

रिपोर्ट बबलू सेंगर

लखनऊ की सबसे पुरानी और सर्वाधिक परिणाम देने वाली सिविल सर्विसेज की कोचिंग

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में कुठोन्द थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को पूरी धनराशि वापस दिला दी। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में भरोसा बढ़ा है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के चरखी दादरी जिले के ग्राम नौसवा निवासी साहिल, जो कुठोन्द कस्बे के डाकघर में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत हैं, 13 मार्च 2026 को साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। ठगों ने एटीएम और यूपीआई के जरिए उनके खाते से 69 हजार रुपये निकाल लिए थे। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कुठोन्द थाना पुलिस की साइबर टीम सक्रिय हो ।और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित खातों को ट्रेस कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते 6 अप्रैल 2026 को पीड़ित के पूरे 69 हजार रुपये वापस करा दिए गए। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह और कांस्टेबल बिल्लू राणा की अहम भूमिका रही।