पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में देवोत्थान एकादशी के मौके श्री संकीर्तन सेवा समिति के तत्वावधान में 26 वी संकीर्तन यात्रा निकाली गयी। नगर की सड़कों पर निकाली गयी यात्रा में भक्ति हरि कीर्तन पर थिरकते दिखे तथा हरिनाम के जयकारे लगाते रहे।
शुक्रवार को द्वारकाधीश मंदिर परिसर से 26 वी श्रीहरि कीर्तन की यात्रा शुभारंभ हुआ। द्वारिकाधीश मन्दिर में पूजन के बाद भगवान श्री लक्ष्मी नारायण का पूजन महंत विजयराम दास द्वारा किया गया। द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुए श्रीहरि कीर्तन यात्रा बड़ी माता मन्दिर भगवती मिश्रा के मन्दिर से छोटी माता, मुंबई वाले, लालजी दास महंत से आयुर्वेदिक अस्पताल में स्थित शिव मंदिर, गणेश जी, मलंग दास बाबा के मंदिर से होती हुई मोहल्ला गढ़ा में लक्ष्मी नारायण मंदिर बावड़ी वाले में पहुंची तथा हरी नाम संकीर्तन यात्रा ने विश्राम लिया।यहां पर भक्तों को फलाहार वितरित किया गया। श्री हरिनाम संकीर्तन यात्रा का समापन लक्ष्मीनारायण मंदिर पुरानी नझाई में समापन हुआ। इस मौके पर समिति के सदस्य पीला कुर्ता धोती अंगवस्त्र व सदरी पहने हुए चल रहे थे साथ ही बड़ी संख्या में भागवत प्रेमी नर नारी और बच्चे हरिनाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल,सुरेश हूका, वाचस्पति मिश्र, भगवती प्रसाद, मिथिलेश, निक्कू गुर्जर, अवध किशोर, सत्यनारायण मिश्रा , शशिकांत महेन्द्र सिंह सेंगर अनिल माहेश्वरी, विनोद श्रीवास्तव, इन्द्रजीत सिंह गुर्जर, सोहन लाल के सी पाटकार, अरविन्द वाजपेयी, मिथलेश मिश्रा आदि भक्ति मौजूद रहे । नमो नारायण सनातन हिन्दू महासभा द्वारा शोभायात्रा के दौरान मंदिर के पुजारियों को साल उढाकर सम्मानित किया ।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़





