पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । ग्राम रोजगार सेवकों में शासन की उदासीनता को लेकर भारी आक्रोश है। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश, जनपद जालौन विकास खंड जालौन ने प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को खंड विकास अधिकारी प्रशांत दुबे के माध्यम से ज्ञापन भेजकर लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने के विरोध में विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के कार्य बहिष्कार एवं 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है।
क्षेत्र पंचायत कार्यालय के ग्राम रोजगार सेवक लंबे समय से मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ईपीएफ भुगतान एवं अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान हेतु शासन एवं विभाग से वार्ता के माध्यम से निरंतर प्रयासरत हैं। इन लोगों ने 13 नवंबर 2026 को आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग के साथ ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा की वार्ता हुई थी, जिसमें समस्याओं के समाधान हेतु एक सप्ताह का समय मांगा गया था। लेकिन निर्धारित समय पूरा होने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय अथवा आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। संगठन ने निर्णय लिया है कि 23 नवंबर 2026 से प्रारंभ होने वाले विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के दौरान प्रदेश के समस्त ग्राम रोजगार सेवक कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। मानदेय वृद्धि 24,000 रुपये प्रतिमाह न किए जाने की स्थिति में प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मांगों पर समयबद्ध निर्णय नहीं होने पर 27 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय पर व 3 दिसंबर 2026 को प्रदेश भर के हजारों ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा विधानसभा, लखनऊ का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्त परिस्थितियों की जिम्मेदारी शासन एवं विभाग की होगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री, ग्राम्य विकास विभाग तथा आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग को भी भेजी गई है।इस मौके पर अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, ब्लाक उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, महावीर शरण पंचाल, छोटेराजा, हिम्मत सिंह, शिवम कुमार, प्रमोद कुमार, चन्द्रभान, नारायण दास, उमेश चन्द्र, अनिल, प्रदीप कुमार दीक्षित, वंदना देवी, रंजीत कुमार, सुरेन्द्र कुमार, शिशुवेन्द्र, रामलला आदि मौजूद रहे।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़





