
West bangal news today । पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद आज मुख्यमंत्री सुबेन्दु अधिकारी ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम अधिकारी ने ममता बनर्जी कार्यकाल में तैनात किए गए सरकारी संस्थाओं के चैयरमेन निदेशक व सदस्यों का कार्यकाल तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिये हैं। इसका लिखित आदेश भी जारी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत हासिल हुई है। यहाँ पर सुबेन्दु अधिकारी ने भाजपा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने आज एक बड़ा आदेश जारी किया है कि राज्य में सभी बोर्ड निगम सरकारी संस्थाओं में नियुक्त किये गए चेयरमैन और सदस्यों के कार्यकाल को तत्काल खत्म किया जाए।






