दुकान के बाहर रखे जनरेटर का सामान चोरी,,पीड़ित ने दी तहरीर,,

Jalaun news today । जालौन नगर में दुकान के बाहर रखे मरम्मत के लिए रखे जनरेटर का सामान चारों द्वारा चोरी कर लिए जाने की सूचना दुकानदारों ने कोतवाली में तहरीर देकर दी है। पुलिस एक संदिग्ध से पूछतांछ कर रही है।
नगर में बस स्टैंड गांधी स्मारक के पास खराद, बेल्डिंग जनरेटर मरम्मत आदि की दुकानें स्थित हैं। दुकानदार हाफिज रफीक, समीउल्ला, कल्लू, विशाल अग्रवाल, जाहिदउल्ला अंसारी, रामू विश्वकर्मा आदि ने बताया कि उनकी दुकानें गांधी स्मारक के पास स्थित हैं। कुछ दिनों से चोर रात में उनकी दुकानों को निशाना बना रहे हैं। बताया कि मरम्मत के लिए जनरेटर रात में जंजर से बांधकर दुकानों के बाहर रखे रहते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य बड़ा सामान भी बाहर ही रखा रहता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से चोर इन जनरेटर को निशाना बना रहे हैं। लगभग एक सप्ताह पूर्व सात जनरेटर के साइलेंसर आदि तोड़कर सामान चोरी कर लिया था। इसके बाद गुरूवार की रात भी 10 जनरेटर का साइलेंसर आदि सामान चोरी कर लिया है। इसके अलावा भी साइकिल की दुकान से कुछ सामान और लोहे के एंगिल आदि भी चोरी हुआ है। दुकानदारों ने एक व्यक्ति पर चोरी का संदेह भी व्यक्त किया है। दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछतांछ भी कर रही है।

Leave a Comment