ट्रेक्टर खड़ा करने को लेकर हुई मारपीट,,

There was a fight over parking the tractor.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । घर के बाहर रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने से मना करने पर चार लोगों ने महिला समेत परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोनई परवई निवासी संजू देवी ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के देवेंद्र कुमार के पास ट्रैक्टर है। वह घर के सामने आम रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर देते हैं। आम रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने से निकलने में दिक्कत होती है। जब उन्होंने ट्रेक्टर मालिक से आम रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने से मना किया तो देवेंद्र कुमार, प्रकाश व उनके दो पुत्र मंजेश व विदेश गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। जब बचाने के लिए उनके पति सुभाष, जेठ विक्रम व जेठानी रजनी आई तो इन चारों लोगों उनके साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर गांव के अन्य लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

किसान ने लगाई मुआवजा दिलाने की गुहार

जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण के समय अधिग्रहण की गई जमीन में बोरिंग लगी थी। अधिग्रहण के समय मुआवजा देने की बात कही गई थी। लेकिन अब तक किसान को मुआवजा नहीं मिला है। पीड़ित किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बोरिंग का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी जयप्रकाश श्रीवास्तव ने एसडीएम सुशील कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी कृषि भूमि मौजा औरेखी में स्थित थी। जिसमें सिंचाई के लिए उन्होंने बोरिंग भी कराई थी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण के समय उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया। जिसमें 26 मार्च 2019 को उन्होंने बैनामा कर दिया था। बैनामा के समय अधिकारियों ने कहा था कि उन्हें भूमि के मुआवजे के साथ ही बोरिंग का मुआवजा भी दिया जाएगा। जिसमें उन्हें भूमि का मुआवजा तो प्राप्त हो गया है। लेकिन अब तक बोरिंग का मुआवजा नहीं दिया गया। कई बार उन्होंने शिकायत की लेकिन अब तक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। पीड़ित किसान ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि अधिग्रहीत की गई भूमि में उसके द्वारा लगवाई गई बोरिंग का मुआवजा उसे दिलाया जाए।

Leave a Comment