रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । यूजीसी बिल के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल, क्षत्रिय महासभा, करणी सेना सहित विभिन्न संगठनों के युवाओं और लोगों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। हाथों में विरोध संबंधी तख्तियां और नारे लगाते हुए सैकड़ों लोग नगर की सड़कों पर निकले। मार्च के दौरान आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने और प्रस्तावित प्रावधानों में संशोधन की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

पैदल मार्च की शुरुआत स्थानीय गांधी स्मारक से झंडा चौराहा से मार्च सब्जी मंडी, पानी की टंकी और तहसील होते हुए सरदार पटेल चौक पहुंचा। रास्ते भर प्रदर्शनकारी विभिन्न नारों के साथ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते रहे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘आरक्षण आर्थिक आधार पर हो’, ‘आरक्षण में संशोधन करो’, ‘काला कानून वापस लो’ सहित अन्य नारों की तख्तियां थीं।
सरदार पटेल चौक पर पहुंचने के बाद मार्च की अगुवाई कर रहे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ‘जय भवानी’, ‘सवर्ण एकता जिंदाबाद’ समेत कई नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। आयोजकों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और समाज के सभी वर्गों को समान अवसर मिलना चाहिए।
मार्च के दौरान नगर में पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी भी रही। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च पूरा किया और सरदार पटेल चौक पर कार्यक्रम समाप्त किया।

पैदल मार्च में करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय गौर, करणी सेना महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा राजावत, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री यादवेंद्र सिंह, करणी सेना जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह, बजरंग दल के मानवेंद्र सिंह, अनूप दीक्षित, किसान मोर्चा से ज्ञानू तोमर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, लाली तोमर, जीतू सिकरवार, विनय निगम, राहुल राजावत, सौरभ सेंगर, राजवीर सिंह, लवकुश राजावत, सचिन राजावत, राजा हथेरी सहित सैकड़ों युवा और लोग मौजूद रहे।मिश्रा, रजनीश पांडेय, राजेश कुशवाहा, सुशील कुमार, संदीप शर्मा, सुदर्शन शुक्ला, रघुवीर सिंह, विनय भानुकर पाठक, अरुण कुमार, अमर दीक्षित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।










