रिपोर्ट – संजय सिंह
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत इन्दिरानगर में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के ज्वैलरी, नगदी और गृहस्थी के सामान पर हाथ फेर दिया। पीड़ित मकान मालिक की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह के मुताबिक, इंदिरानगर सी- ब्लॉक निवासी मुकुल दीक्षित सपरिवार रहते है। मुकुल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह परिवार सदस्यों के संग शहर से बाहर गए थे। रविवार को जब वह घर लौटे, तो मेन गेट का ताला टूटा और सामान अस्त-व्यस्त मिला। मुकुल ने बताया कि चोरों ने उनके मकान के गेट का ताला तोड़कर घरेलू गैस सिलेंडर, इनवर्टर की बैटरी, बर्तन, कपड़े व अन्य घरेलू सामान जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।







