जालौन के इस कॉलेज में शुरू हुई ये प्रतियोगिता,,सदर विधायक ने प्रतिभागियों से कही यह बात

This competition started in this college of Jalaun, Sadar MLA said this to the participants

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । खेल को खेल भावना के साथ ही खेलें। जीत और हार तो जीवन भर चलता रहता है लेकिन इससे मायूस न हों। यह बात छत्रसाल इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कही।
छत्रसाल इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, विशिष्ट अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित व जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस दौरान सदर विधायक व बीजेपी जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी आवश्यक है। अब तो खेल में भी करियर बना सकते हैं। यदि आपमें प्रतिभा है तो आप इसको और भी निखारें। जीत से अधिक उत्साहित न हो और हार होने पर घबराएं नहीं। खेल को खेल भावना के साथ ही खेलें।

इस दौरान आयोजित हुई 100 मीटर बालक वर्ग सीनियर में हृदेश, धर्मेंद्र रावत व शिवा ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग जूनियर में संदीप, शिवा व रामदास ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक सीनियर में पहला स्थान निखिल सिंह, दूसरा स्थान हर्षित व तीसरा स्थान आकाश ने प्राप्त किया। गोला फेंक जूनियर में प्रियांशु ने पहला, आर्यन ने दूसरा व पवन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन राघवेंद्र सिंह, सुशील कुशवाहा व जयदेव नगाइच ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रबंधक प्रदीप सिंह चौहान, आयोजक राकेश निरंजन, वीरेंद्र निरंजन, राजपाल भदौरिया, प्रताप सिंह राजावत, रामअनुग्रहसिंह ( गुड्डू विरहरा,)दीपू त्रिपाठी, संजू खत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment