रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today। जालौन में सोमवार रात तेज हवा के चलते मोहल्ला घुआताल में नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मोहल्ले में यातयात बाधित हो गया। मंगलवार की देर शाम तक पेड़ को नहीं हटाया जा सका।
नगर के मोहल्ला घुआताल में अधिवक्ता विनय निगम के आवास के पास पुराना नीम का पेड़ खड़ा था। सोमवार देर रात तेज हवा के चलते नीम का पेड़ सड़क पर ही गिर गया। गनीमत रही रात के समय पेड़ गिरने से कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया और न ही किसी इमारत पर वह गिरा। सुबह लोगों ने उठकर जब पेड़ को गिरा हुआ देखा तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। लेकिन मंगलवार की देर शाम तक पेड़ नहीं हटाया जा सका। जिसके चलते मोहल्ले के लोगों को निकलने के लिए दूसरी गलियों का सहारा लेना पड़ा।





