जालौन नगर में चल रहे उर्स का हुआ हुआ समापन,निकाली गई चादर मांगी अमन चैन की दुआ

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के तकिया मैदान पर आयोजित हजरत सुखचैन शाह बाबा की दरगाह पर दो दिवसीय उर्स का समापन लंगर के साथ हुआ। इस दौरान अकीदतमंदों ने दरगाह पर फातिहा पढ़ी और चादर चढ़ाकर अमन चैन की दुआ मांगी।
तकिया मैदान के पास स्थित हजरत सैय्यद सुखचैन शाह बाबा की दरगाह पर दो दिवसीय 75वें उर्स का आयोजन हुआ। जिसमें पहले दिन फातिहा पढ़ी गई। दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में जिंदाशाह मदार की दरगाह के गद्दीनशीन सैयद जफर मुजीब ने कहा कि माता-पिता की सेवा जन्नत का रास्ता बनाती है। इसलिए उन्हें कभी भी तकलीफ मत देना। हमेशा उनके आदेशों का पालन करें और उनकी सेवा करें। रोज रात में उनके सुख दुख के बारे में पूछें। हमारे काम ऐसे हों कि हमारे पड़ोसी को भी तकलीफ न पहुंचे। उर्स के दौरान दरगाह पर चादर चढाने का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद हजरत सैयद सुखचैन शाह बाबा की चादर नगर में निकाली गई। जो ताकिया मैदान, झंडा चौराहा, पानी की टंकी व सब्जी मंडी होकर दरगाह पर पहुंची, जहां चादर पेश की गईं। इस मौके पर शहर काजी मौलाना साबिर अली रिफाकती, अफरोज शाह, वकील शाह, शाकिर शाह, नईम शाह, शाहिद शाह युनुस शाह, अशफाक बाबा, आकाश, अनीस, परवेज, जाकिर शाह, माजिद, इब्राहिम, शीबू आदि रहे।