युवक ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट का आरोप, बताई यह वजह,,

Oplus_131072

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक के साथ लाठी, डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही अखिलेश, रिषी, अभिषेक व राजा उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करते रहते हैं। आरोप लगाया कि सोमवार की शाम वह घर के बाहर बैठा था तभी चारों वहां आए और उसके साथ विवाद करने लगे। जब उसने मना किया तो गाली, गलौज व लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। उसे पिटता देख जब आसपास के लोग दौड़े तो सभी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।