यूपी के औरैया में दर्दनाक हादसा,, एक की मौत , एक घायल

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत,, दूसरे की हालत गंभीर कानपुर रेफर

(रिपोर्ट – अमित चतुर्वेदी )

दिबियापुर । थाना क्षेत्र के हरचंदपुर रोड पर बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के अमराहट गांव सिवरा निवासी 28 वर्षीय मानवेन्द्र पाल पुत्र गजराज हैदराबाद में चाट भंडार की दुकान करते थे। होली पर वह अपने घर आये थे। शुक्रवार को वह बिधूना में अपनी मौसी के यहां गये थे। रात को बाइक से लौटते समय हरचंदपुर मार्ग पर गहेसर वाली सड़क के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक सवार हरचंदपुर निवासी शिबू अपने घर जा रहा था।

टक्कर के बाद दोनों गम्भीर हालत में सड़क पर गिर पड़े। एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी दिबियापुर भर्ती कराया गया गया। जहां चिकित्सको ने मानवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिबू को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है। जानकारी होते ही घायल व मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायल को उपचार के लिए कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Comment