यूपी के मिर्जापुर में दुःखद घटना : ट्रक के हुए ब्रेक फेल मारी बुलेरो में टक्कर,, कई लोग जले जिंदा

Mirzapur news today ।उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद से बुधवार की देर रात एक बहुत दुखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिर्जापुर जनपद में बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई बताया जा रहा है कि इस घटना में बोलेरो सवार आठ लोगों जिंदा जल गए जबकि एक अन्य कार सवार और ट्रक ड्राइवर और खलासी की दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लाशों को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश से चना लाद कर आ रहे एक ट्रक का सामने जा रही बोलेरो में टक्कर मार दी इससे कार आगे जा रहे वाहन से टकरा गई जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बोलेरो में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है इस घटना में बोलेरो में बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और लोग कार में जल गए।

एसपी ने मीडिया को दी ये जानकारी

https://x.com/i/status/2047034729216790938

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दुखद घटना के संबंध में एसपी मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है बोलेरो सवार सभी लोग प्रयागराज के हटा क्षेत्र के रहने वाले थे और सभी लोग मैहर धाम दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे तभी ड्रमगंज थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई है।

सीएम योगी ने व्यक्त की शोक संवेदना अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मिर्जापुर जनपद में हुई इस दुखद घटना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को बचाव राहत कार्य में तेजी जाने के निर्देश दिए हैं फिलहाल मौके पर डीएम पवन कुमार गंगवार फोर्स के साथ मौजूद हैं।