पल्स पोलियो अभियान को लेकर हुआ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में रविवार को आयोजित होने वाले पल्स पोलियों प्रतिरक्षण अभियान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने अभियान में लगाए गए शिक्षकों, आशा बहुओं, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यक्रत्रियों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान डॉ. सहन विहारी गुप्ता बताया कि 14 दिसंबर रविवार को आयोजित पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को हर हाल में सफल बनाया जाना है। इस अभियान में एक भी बच्चा छूटने न पाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाई जानी है। बताया कि नगर में दवा पिलाने के 31 बूथ बनाए गए हैं और ग्रामीण क्षेत्र में 88 बूथ बनाए गए हैं जबकि यात्रा कर रहे बच्चों को दवा पिलाने के लिए चार ट्रांजेट बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में देवनगर चौराहा, कोंच चौराहा और सहाव मोड़ पर बच्चों को दवा पिलायी जाएगी। सोमवार 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक 21 टीमें नगर में और 44 टीमें ग्रामीण क्षेत्र में घर घर भ्रमण कर बच्चों को दवा पिलाएंगी। अभियान में छूटे बच्चो को नगर क्षेत्र में दो टीम व ग्रामीण क्षेत्र में चार टीमें 22 दिसंबर को पोलियो की दवा पिलाएंगी। नगर में सात सुपरवाइजर व ग्रामीण क्षेत्र में 13 सुप्रवाइजर लगातार निगरानी करेंगी और आवश्यकता पड़ने पर सहयोग उपलब्ध कराएंगे।