यूपी में चली आईएएस अधिकारियों की तवादला एक्सप्रेस,,, कई आईएएस अधिकारियों के हुए तवादले,, देखिये पूरी लिस्ट

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में सोमवार की शाम कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आज हुए आईएएस अधिकारियों के तबादलों में कई जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आज जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उनमें प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी नरेंद्र भूषण को यहां से हटाकर प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास बनाया गया है तो वही अजय चौहान प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी बने रहेंगे अभी तक डीएम गौतम बुध नगर रहे सुहास एलवाई को सचिव खेलकूद विभाग बनाया गया है और मनीष वर्मा को डीएम नोएडा बनाकर भेजा गया है। रविंद्र सिंह को डीएम शामली बनाया गया है जबकि शामली में रही जसजीत कौर अब सुल्तानपुर की नई जिलाधिकारी बनाई गई है। राजेश कुमार को निदेशक उद्योग उत्तर प्रदेश बनाया गया है और अनुज कुमार झा अब जौनपुर के नए डीएम होंगे।

जारी की गई लिस्ट

Leave a Comment