(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन जनपद के कोंच में बुधवार को स्कूली बस के बिजली के पोल से टकराने और बच्चों के घायल होने की घटना के बाद परिवहन विभाग की सजग हो गया है। परिवहन अधिकारी ने शनिवार को नगर में स्कूली वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान नियमों का पालन न करने पर दो स्कूल बस व एक वैन को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात माह मनाया जा रहा है। यातायात माह के दौरान भी मात्र औपचारिकता पूरी होती दिख रही है। वाहन चालक खुले आम नियमों को ताक पर रखकर वाहन चला रहे हैं। इसके बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऑटो रिक्शा से लेकर बसें तक निर्धारित क्षमता से ज्यादा सवारियों को बैठा रही हैं। निर्धारित संख्या से ज्यादा बच्चों को बैठाने में स्कूली वाहन भी पीछे नहीं है। स्कूली वाहनों में सात सीटों पर 15 से 20 बच्चों को बैठाया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा के नियमों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसी बात में खिड़की पर जाली नहीं है या अन्य कोई कमी है। बुधवार को कोंच में स्कूल बस के बिजली के पोल से टकराने पर कई बच्चे घायल हुए। जिसके बाद परिवहन विभाग की नींद टूटी है। शनिवार को परिवहन अधिकारी विनय पांडेय ने स्कूली वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान उन्होंने नियमों की अनदेखी करने पर दो स्कूली बस और एक वैन को पकड़ा है। इन वाहनों में निर्धारित संख्या से ज्यादा बच्चे बैठाने और आवश्यक कागजात न होने का आरोप है। परिवहन अधिकारी ने इनका चालान कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। परिवहन अधिकारी विनय पांडेय ने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को उन्हीं स्कूली वाहनों में भेजे जिनके कागज पूरे हो और बच्चे क्षमता से अधिक न हों।





