Tripura DGP Anurag Dhankhar news । एक बड़ी खबर त्रिपुरा राज्य से मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ अपने कार्यकाल में मृत मिले। इस बात की जानकारी होने पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीजीपी श्री धनखड़ ने अपनी सर्विस गन से गोली मारकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।
यूपी के रहने वाले थे अनुराग धनखड़
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी के बागपत जिले के रहने वाले अनुराग धनखड़ 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी थे उनको त्रिपुरा कैडर मिला था जहाँ पर वह पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी के सर्वोच्च पद पर थे। आज सुबह डीजीपी अनुराग अपने कार्यालय में मृत अवस्था में मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है। उन्होंने यह कदम किस वजह से उठाया अभी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू से छानबीन करने में जुटी है।
नीरव मोदी मामले की जांच टीम का किया था नेतृत्व
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग धनखड़ ने नीरव मोदी मामले की जांच के लिए बनी कमेटी का नेतृत्व किया था उनकी गिनती तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी में की जाती थी। आज जब उनके कार्यकाल में मृत पाए जाने की सूचना लोगों को हुई तो सब चकित रह गए। फिलहाल त्रिपुरा पुलिस हर पहलू से जांच करने में जुटी है।






