यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें : संदीप बंसल

Lucknow news today ।यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में संगठन मुख्यालय दारुलशफा में संपन्न हुयी। बैठक में भारत सरकार द्वारा 15 अक्टूबर से प्रस्तावित यूपीआई पर एमडीआर लगाए जाने के विषय पर प्रदेश और देश में व्यापारियों के बीच में उभर रहे विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन ने सर्वसम्मिति से निर्णय लिया कि राष्ट्रहित में यूपीआई के लेन देन पर एमडीआर की राशि को 2000 से बढ़ाकर ₹10000 किया जाए और मासिक अधिकतम ₹100000 तक की जो सीमा छूट की है, उसको बढ़ाकर ₹500000 किया जाए तथा इसकी समय सीमा को भी आगे बढ़ाया जाए। इसके बारे में व्यापारी वर्ग को और आम जनता को और विस्तृत जानकारी दी जाए।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि इस संदर्भ में देश के सभी राज्यों में, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में दो तीन, चार अक्टूबर में सांसदों को अपनी मांग के ज्ञापन दिए जाएंगे। बैठक में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ के जबरदस्त सफलता पर पूरे उत्तर प्रदेश, देश के नौ राज्यों के व्यापारियों को धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया। संगठनात्मक विस्तार को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय एवं मंडलीय पदाधिकारियों की इकाइयों के गठन करने का निर्णय लिया गया 30 दिन के अंदर विधानसभावार समस्त इकाइयों का गठन हो जाए इसके लिए प्रदेश पदाधिकारियों को मंडलवार जिम्मेदारी दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल ने युवा एवं महिला की प्रदेश की नयी इकाइयों के गठन के लिए तीन सप्ताह का समय निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर तक युवा एवं महिला इकाइयों की घोसणा कर दी जाएगी।
बैठक में उपस्थित रहने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में देवरिया से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, महामंत्री संगठन बाराबंकी से अनुपम अग्रवाल, रायबरेली से युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महामंत्री आकाश गौतम, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, सुल्तानपुर से प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय, गोंडा से जगदीश रायतानी, संभल से शाह आलम मंसूरी, कन्नौज से अनिल कुमार गुप्ता, सीतापुर से भगवती गुप्ता, देवरिया से पुरषोत्तम मरोडिया, प्रयागराज से विपिन गुप्ता, जालौन से संतोष गुप्ता, महोबा से सत्येंद्र गुप्ता, बछरावां से चंद्र प्रकाश गुप्ता, कानपूर से राहुल साहू, उद्योग प्रकोष्ठ प्रभारी राजीव बंसल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महामंत्री अनुज गौतम, सोशल मीडिया प्रभारी संजयनिधि अग्रवाल, महिला मंत्री रूपा अग्रवाल, जालौन सुनीता राज, कानपुर से कपिल केसरवानी, नीरज सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




