जालौन मंडी में पूरा हुआ गेंहू खरीद का काम,,इतने की हुई उठान,,रह गया अभी शेष

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में खोले गए 15 क्रय केंद्रों पर सरकार द्वारा की जा गेहूं की खरीद का काम पूरा हो गया है। क्रय केंद्र पर 1,36,659 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। गेहूं की खरीद के बाद अभी तक 1,11,654 क्विटंल गेहूं की उठान हो पाई है। शेष लगभग 25000 क्विंटल गेहूं की उठान अभी तक नहीं हो सकी है।
किसानों के गेहूं खरीदने के लिए सरकार द्वारा नवीन गल्ला मंडी स्थित नीलामी चबूतरे पर 12 गेंहू क्रय केंद्र खोले गए थे। तीन केंद्र सहाव, आलमपुर व जालौन बाहर हद पर संचालित किए जा रहे थे। मंडी परिसर में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों में आरएफसी पर 16,205.50 क्विटंल, आरएफसी कुठौंद पर 11,841 क्विंटल, बी पैक्स सिकरी राजा पर 6730 क्विटंल, पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र जालौन पर 11,666.50 क्विटंल, बी पैक्स सिहारी दऊदपुरपर 6,358.50 क्विटंल, बी-पैक्स गढगुवा पर 8034.50 क्विटंल, बी पैक्स जगनेवा पर 4354 क्विटंल, बी-पैक्स खर्रा पर 3084 क्विटंल, बी-पैक्स सहाव पर 3500 क्विटंल, सहयोगी सघं कुंवरपुरा पर 10250 क्विटंल, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार पर 16396 क्विटंल, कय विक्रय समिति पर 8159.50 क्विटंल, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लिमिटेड पर 9650 क्विंटल, एफसीआई जालौन पर 11818.50 क्विटंल, विपणन शाखा कुठौंद पर 8611 क्विटंल गेहूं की खरीद की गई। संचालित 15 क्रय केंद्रों पर इस वर्ष 1,36,659 क्विटंल गेहूं की खरीद हुई है। सभी केंद्रों ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गेहूं की खरीद कर ली है। इसमें से 111654 क्विटंल गेहूं की उठान हो चुकी है। जबकि लगभग 25000 क्विटंल गेहूं अभी क्रय केंद्रों पर रखा हुआ है। जिसकी उठान नहीं हो सकी है।