महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,,जांच में जुटी पुलिस

Woman alleges molestation, police engaged in investigation

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । मजदूरी करके लौट रही महिला को रोककर युवक ने चाकू लगाकर छेड़छाड़ कर दी और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह उरई मार्ग स्थिति कोल्ड स्टोर पर काम करती है। सोमवार की रात वह अपनी महिला साथियों के साथ ई रिक्शा से घर वापस आ रही थी। जब उसका रिक्शा भिटारा के पास पहुंचा तो रास्ते में पहले से मौजूद विजय हाल निवासी लौना मार्ग ने चाकू दिखाकर रिक्शा रूकवा लिया। रिक्शा रूकने पर वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इसका विरोध कर पुलिस को फोन लगाने का प्रयास किया तो युवक ने जबरन फोन उसका खींच लिया और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment