लखनऊ में सर्वोदय विद्यालय में पढ़ने वाले जेन अल्फा ने किया प्रदर्शन, जाम में फंसे मंत्री असीम अरुण,यह बताई गई वजह

Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह जैन अल्फा सड़क पर उतर आए इससे लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे सड़क को जाम हो गई। इत्तेफाक से वहां से गुजर रहे समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण जैन अल्फा द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में फंस गए और उन्होंने गाड़ी से … Read more

Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह जैन अल्फा सड़क पर उतर आए इससे लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे सड़क को जाम हो गई। इत्तेफाक से वहां से गुजर रहे समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण जैन अल्फा द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में फंस गए और उन्होंने गाड़ी से उतरकर छात्रों से बात की तब जाकर छात्र माने।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के मोहान रोड पर स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सर्वोदय विद्यालय के छात्र आज शिक्षकों को बढ़ाने की मांग करते हुए रोड पर निकल आये। बड़ी संख्या में रोड पर पहुंचे छात्रों के हंगामे के कारण लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। इसी बीच वहाँ से गुजर रहे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी जाम में फंस गए इस पर वह गाड़ी से उतरकर छात्रों के पास पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले जाकर उनसे बातचीत की। विभागीय मंत्री के समझाने के बाद छात्र माने और वापस अपने अपने पढ़ाई में व्यस्त हो गए।
बता दें आपको सर्वोदय विद्यालय समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित होता है और लखनऊ के इस विद्यालय में लगभग साढ़े चार सौ छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं इन छात्रों की रहने खाने की व्यवस्था पूरी तरह फ्री रहती है।

मंत्री ने कही यह बात

छात्रों को समझाने पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की तरफ से लखनऊ में दो सर्वोदय विद्यालय संचालित हैं और इनमें शिक्षकों की कमी की पूरा करने के लिए पिछले साल सात अतिथि वक्ताओं की व्यवस्था की गई थी मगर इस व्यवस्था पर किसी कारण हाई कोर्ट से रोक लग गई है इसकी अगली तारीख 17 अगस्त लगी है बच्चों की समस्या उनकी समस्या है वह पूरा प्रयास करेंगे कि बच्चों को कोई समस्या न हो।