अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने की राहुल गांधी से मुलाकात,,इंडिया गठबंधन को लेकर मीडिया से कही यह बात

Oplus_131072

Swami prasad maurya। एक बड़ी खबर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के बाद अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपनी जनता पार्टी अब एनडीए गठबंधन का हिस्सा होगी इसी विषय पर बात हुई है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं इन चावन को होने के लिए कुछ ही महीने शेष बचे हुए हैं उससे पहले यहां राजनीतिक जोड़-तोड़ भी शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने बीते कल ही अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हटाते हुए प्रदेश की नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है । आज पूर्व कैबिनेट मंत्री और पिछड़ों में अच्छी पकड़ रखने वाले कद्दावर नेता अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद बाहर निकले श्री मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपनी जनता पार्टी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा होगी। इसी विषय पर बात हुई है उन्होंने कहा कि अपनी जनता पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनने जा रही है आगे क्या होगा कितनी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे इस पर बाद में वार्ता होगी लक्ष्य होगा भाजपा हटाओ देश बचाओ लक्ष्य होगा संविधान बचाओ भाजपा हटाओ क्योंकि पूरे देश में राहुल गांधी जिस तरह से एससी एसटी ओबीसी और अल्पसंख्यकों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी भी वही काम कर रही है । श्री मौर्य ने कहा कि इसी समान विचारधारा होने के नाते हम गठबंधन का हिस्सा बनकर आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105