विश्व की प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने अमेरिकी गायक टेलर स्विफ्ट को साल 2023 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर 2023’ घोषित किया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार टेलर स्विफ्ट ने पत्रिका से बात करते हुए कहा है कि वो इस व़क्त सबसे गौरवान्वित और खुशी महसूस कर रही हैं।
बीबीसी के अनुसार अमेरिका की जानी मानी गायक टेलर स्विफ्ट इन दिनों अपने एराज़ दौरे के कारण काफ़ी चर्चा में हैं इस टूर ने अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार स्विफ्ट ने पत्रिका से अपने इस दौरे के बारे में भी बात की है। उन्होंने कहा कि टूर के दौरान उनके 180 मिनट के म्यूज़िक कंसर्ट के कारण उन्हें अक्सर थकावट महसूस होती थी।
1927 से हुई पुरस्कार देने की शुरुआत
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार विश्व की प्रतिष्ठित मैगजीन टाइम ने इस पुरस्कार को वर्ष 1927 से देना शुरू किया था और वर्ष 1927 से टाइम मैगज़ीन यह ख़िताब देती आई है यह हर साल कोई प्रमुख घटना या व्यक्ति को दिया जाता है जिसका उस वर्ष की वैश्विक घटनाओं पर सबसे अधिक प्रभाव रहा हो। ( साभार बीबीसी)




