जालौन के चुर्खी रोड पर स्थित इस कॉलोनी में परेशान हैं लोग,,यह बताई वजह,लगाई गुहार,,

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today । जालौन के चुर्खी रोड स्थित राधे कॉलोनी में पक्की सड़क न होने से मोहल्लेवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे मार्ग पर बारिश के दौरान जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को रास्ते से निकलने में दिक्कत होती है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका ईओ को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
चुर्खी रोड स्थित राधे कॉलोनी निवासी अंकित यादव, उपेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र चौहान, अभिषेक सोनी, विमल, मानवेन्द्र सेंगर, विमलेश कुशवाहा, सूर्यप्रकाश सोनी, जितेंद्र पांचाल, पवन पांचाल, बुद्ध सिंह परिहार, शिवम तिवारी, विमल दुबे, हर्ष प्रताप, धीरेंद्र तोमर, चंद्रभान सेंगर, दिनेश जाटव और राधे सोनी आदि ने ईओ सुशील कुमार को ज्ञापन देकर बताया कि कॉलोनी में लंबे समय से पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। कच्चा रास्ता होने के कारण बारिश में मिट्टी और पानी जमा हो जाता है। इससे पैदल चलने वालों को संभलकर निकलना पड़ता है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों को भी रास्ते से गुजरने में परेशानी होती है। बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के लिए जलभराव के बीच आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। पक्की सड़क न होने से रोजमर्रा के कामकाज के लिए आने-जाने में भी दिक्कत होती है। बारिश के बाद रास्ता में कीचड़ हो जाने से परेशानी बनी रहती है। मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि मोहल्ले तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।