पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।नमो नमो सनातन हिन्दू महासभा एवं संकीर्तन सेवा समिति जालौन ने जिला कारागार उरई में सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ कराने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जेल के अंदर या बाहर जहां भी मंदिर हो, वहां पाठ कराने की अनुमति दी जाए।
जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा ने प्रत्यावेदन देकर जिलाधिकारी को बताया कि अब तक 224 मंदिरों पर सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जा चुका है। सनातन सेवा भाव, धर्म, संस्कृति की पवित्रता एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखने तथा समाज में बुराई को भलाई में परिवर्तित करने के लिए यह पाठ किया जाता है। इससे मानव के हृदय में परिवर्तन हो सकता है। इसी उद्देश्य से संगठन जेल उरई में आगामी शनिवार 4 दिसम्बर 2026 को सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ कराना चाहता है।जिला अध्यक्ष सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि अगर जिला प्रशासन अनुमति देता है तो संगठन पवित्रता के साथ धोती-कुर्ता में 11 से 21 सनातन प्रेमियों के साथ विधि आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, आईडी प्रूफ के साथ जेल परिसर में प्रवेश करेगा। संगठन का उद्देश्य समाज को एक नई दिशा और सनातन संस्कृति, अपराध मुक्त समाज को एक नई दिशा देना है।प्रार्थना पत्र में सदस्य एवं पदाधिकारी पंकज गर्ग, रविशंकर पाठकार, सोहन लाल गुप्ता, रामशरण, शशीकान्त वर्मा, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, राहुल यादव, वाचस्पति मिश्रा, मिथलेश कुमार मिश्रा, अवध किशोर त्रिवेदी के नाम भी शामिल हैं।







