जालौन में नवरात्र के शुरू होने से पहले मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today । शारदीय नवरात्र में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाली देवी मां की झांकियों में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं में विभिन्न रूपों में देवी मां की मूर्तियों को मूर्तिकार अंतिम रूप दे रहे हैं। 11 अक्टूबर को देवी पांडालों में मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।
नगर के तीन स्थानों पर मूर्तियों को तैयार किया जा रहा है। मूर्तिकार श्याम कुशवाहा और लक्खा द्वारा बनाई जा रही मूर्तियों की स्थापना नवरात्र में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की जाएगी। जानकार लोग दूर-दूर से यहां मूर्तियों को लेने आते हैं। मूर्तिकार द्वारा प्रकृति व पर्यावरण के अनुरूप मूर्तियों को बनाने का कार्य महीनों पहले से प्रारंभ हो जाता है। वर्तमान में मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मूर्तिकार श्याम व लक्खा ने बताया कि इस बार दुर्गा पांडाल भव्य तरीके से सजाए जा रहे हैं। इसलिए इस बार 5 फीट से लेकर 12 फीट तक की देवी मां की एक सैंकड़ा से अधिक मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। बताया कि मूर्तियों की लागत लगातार बढ़ रही है। भक्त साइज के हिसाब से सात से लेकर 25 हजार रुपये तक न्योछावर दे जाते हैं। लेकिन अब लागत बढ़ रही है, उस हिसाब से न्यौछावर कम ही मिलती है। उन्होंने बताया कि इन मूर्तियों को घास-फूस, लकड़ी, मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से तैयार किया जाता है। इन मूर्तियों को तैयार करने में उनके अलावा साथी कलाकार छाया, आकाश सक्सेना, प्रिंस सक्सेना, आशुंतोष कुशवाहा, रितिक साहू, निखिल, अरविंद, आदि भी दिन-रात मेहनत कर सहयोग कर रहे हैं। यह मूर्तियां नवरात्र में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पांडालों में विराजमान होंगी। मूर्ति स्थापना के बाद देवीभक्तों द्वारा देवी मां की मूर्तियों का अद्भुत श्रृंगार भी किया जाएगा। नवरात्र का यह पर्व दशहरा को मूर्ति विसर्जन के बाद समाप्त हो जाता है।