रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में विकास खंड के ग्राम पहाड़पुरा के मुख्य मार्ग पर पानी की निकासी न होने के कारण पानी भरा हुआ है। मुख्य मार्ग पर पानी भरे होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है तथा मंदिर आने वाले भक्तों को आना मुश्किल हो गया है।
गांव को साफ सुथरा बनाने के सरकार तमाम प्रयास कर रही है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी है। सफाई कर्मचारी के नियमित गांव में न आने व सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाई कर्मचारी की लापरवाही व जिम्मेदारों द्वारा ध्यान न दिये जाने से जनता परेशान होती है। विकास के ग्राम पहाड़पुरा में सफाई व्यवस्था के लिए दो सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति है। दो कर्मचारियों की नियुक्ति होने के बाद भी गांव के मुख्य मार्ग में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। पानी की निकासी न होने के कारण गांव के लोग परेशान। गांव के मुख्य मार्ग में पानी भरने के कारण स्कूल के बच्चों को निकलने में बहुत परेशानी हो रही है। बच्चे जूता मोजा पहनकर स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गांव के प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर के सामने गंदा पानी भरने के कारण भक्तों को मंदिर में आने में परेशानी हो रही है। मंदिर में सावन तीज के बाद से भक्त भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन व पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं। ऐसे में मंदिर के मुख्य द्वार व आसपास गंदा पानी भरने के कारण भक्त परेशान है तथा मंदिर नहीं जा पा रहे हैं। प्रधान नरेंद्र पाल ने बताया कि पुलिया बंद होने के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया है। पाइप डाल कर पानी को निकाला जा रहा है। पानी बरसने के कारण दिक्कत आ रही है।










