
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन कोतवाली की एंटी रोमियो टीम द्वारा शुक्रवार को मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण में महिलाओं व बालिकाओं से सीधा संवाद कर सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी और हर समय मदद के लिए तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।
मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी संजय यति, एंटी रोमियो टीम में महिला एसआई मधु देवी, प्रकांक्षा, कश्मीरा, आरक्षी सत्येंद्र कुमार, ने नगर में अलग अलग स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बच्चियों को वीमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और साइबर अपराध के लिए साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों से बचाव, कानूनी प्रावधानों और शासन द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में सार्थक चर्चा कर पम्पलेट वितरित किए गए। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी है। महिलाएं किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर तत्काल उपरोक्त नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




